RASHTRADEEP NEWS
भाजपा द्वारा देशभर में चलाये जा रहे “एक पेड माँ के नाम” अभियान के तहत रासीसर गांव में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुनील भाम्भु बिश्नोई ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया।

बिश्नोई ने कहा कि, देशवासियों को ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए गुरु जम्भेश्वर भगवान ने आज से 530साल पहले ही अवगत कराया था और वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का आह्वान किया है। इसी श्रृंखला में मैंने खेत में 15 पेड़ लगाये है। आप सब अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाएं। क्योंकि पर्यावरण तभी शुद्ध होगा, तापमान तभी कम होगा,जब हम सभी मिलकर जगह-जगह वृक्षारोपण करेंगे,आज के इस भौतिक युग की सबसे पहली प्राथमिकता है हमारे चारों ओर हरियाली का होना जो जीवन को खुशहाल बनाए,कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए।
साथ ही कहा कि, गुरु जंभेश्वर भगवान ने सेंकडो वर्ष पहले भविष्य में आने वाले खतरे को भांपते हुए लोगों को पेड़ों और जीवों की रक्षा का पाठ पढ़ाया था, क्योंकि बिना पर्यावरण संरक्षण के प्रकृति का संतुलन बनाए रखना असंभव है। उन्होंने जीव दया पालनी, रूंख लीलो नहीं घावे का संदेश देते हुए कहा था कि पृथ्वी का अस्तित्व बचाए रखने के लिए जीवों पर दया करो और हरे पेड़ों को मत काटो। बाद में इसी संदेश का असर था कि पेड़ों की रक्षा के लिए 1730 में 363 लोगो ने माँ अमृता के नेतृत्व मे पेड़ों से चिपककर अपनी जान दे दी। ऐसा उदाहरण पूरे विश्व मे कोई दूसरा नहीं मिलेगा।