Bikaner News Toady
पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से भाजपा गंगाशहर मंडल और सेठ तोलाराम जेठी देवी सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आदर्श विद्या मंदिर, उदयरामसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को 200 पौधे वितरित किए गए और संरक्षण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। साथ ही पर्यावरण के महत्व पर संवाद कर पौधों की देखभाल और नियमित सिंचाई जैसे विषयों पर जागरूकता भी दी गई।

मोहन सुराणा ने बताया कि, ट्रस्ट द्वारा कुल 31,000 पौधों के वितरण व रोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अब तक करीब 20,000 पौधे वितरित किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता नाहटा, मीडिया संयोजक कमल गहलोत, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, सोशल मी,,qडिया सहसंयोजक चंद्रशेखर शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता नेमचंद पुरोहित, जेठमल नाहटा, मघाराम नाई, इंद्रप्रकाश राव, मुल्तान बेद, मूलचंद दैया, हरिकांत शर्मा, राहुल डीडवानिया, विकास कौशिक, राजेश, शिव, किशन, सिद्धार्थ, आयुष, विनोद आदि उपस्थित रहे।