Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत युवा मोर्चा बीकानेर ने घोषित किए संयोजक…
Image

हर घर तिरंगा अभियान के तहत युवा मोर्चा बीकानेर ने घोषित किए संयोजक…


RASHTRADEEP NEWS

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची के निर्देशानुसार व युवा मोर्चा बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष वेद व्यास की अनुशंसा पर आजादी के 78वे स्वतंत्र दिवस व आजादी के अमृत महोत्सव पर पिछले दो वर्षो की भांति, इस वर्ष भी उसी अंदाज में युवा मोर्चा तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगा।

जिसमे बीकानेर शहर से गजेंद्र सिंह भाटी को संयोजक व हर्ष पारीक, बाबूलाल सिंवर को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, बीकानेर पूर्व विधानसभा का संयोजक भव्यदत्त भाटी को और पश्चिम विधनसभा का संयोजक ऋषि पारीक को नियुक्त किया गया है।

तिंरगा यात्रा जिला संयोजक: गजेंद्र सिंह भाटी, सह-संयोजक: बाबूलाल सिंवर, हर्ष पारीक

पूर्व विधानसभा संयोजक: भव्य दत्त भाटी,

पश्चिम विधानसभा संयोजक: ऋषि पारीक

इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा बीकानेर लागतार पिछले दो वर्षो से बीकानेर में 1 किमी. तिरंगा यात्रा व सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन करता आ रहा है। ओर साथ ही, पूरे राजस्थान में सबसे बड़े तिरंगा यात्रा का रिकॉर्ड भी कायम किया है। इस वर्ष भी युवा मोर्चा बीकानेर 13 अगस्त 2024 सायं 5 बजे को कोट गेट से दाऊजी रोड पर 1 किमी. तिरंगा फेराएगा और सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *