RASHTRA DEEP NEWS।
गोयल ने रविवार को जयपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी कटघरे में खड़ी है, अशोक गहलोत कटघरे में खड़े हैं। उनका भ्रष्टाचार रोज़ उजागर हो रहा है। आज हर चीज़ में राजस्थान में भ्रष्टाचार से चल रहा है, जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं।
गोयल ने कहा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई पर आरोप लगे कि जिस फर्टिलाइजर को किसानों के पास जाना था उसे कहीं और डायवर्ट कर दिया। शायद देश से बाहर भेजने की भी कोशिश की हो। उन्होंने कहा, सीएम से लेकर मंत्री, विधायकों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं. सीएम ख़ुद पहले अपने विधायकों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं, फिर उन्हीं विधायकों को मंत्री बना कर खजाने की चाबी ही दे देते हैं। 2018 घोषणा पत्र के वादे आजतक पूरे नहीं किए गए हैं. मैं अशोक गहलोत को ज़िम्मेदार ठहराता हूं। राजस्थान को पिछड़ा बनाने और पीछे ले कर जाने मे राजस्थान की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। इससे पहले पीयूष गोयल 18 जून को भी जयपुर पहुंचे थे। इस दौरान भी उन्होंने मीडिया से बातचीत में अशोक गहलोत सरकार पर सवाल खड़े किए थे।















