Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • केंद्रीय मंत्री को मिली पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी, आया कॉल…
Image

केंद्रीय मंत्री को मिली पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी, आया कॉल…

RASHTRADEEP NEWS

केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। शुक्रवार को उनके पूर्व सांसद प्रतिनिधि और भाजपा नेता सह अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर को धमकी भरा कॉल आया। पाकिस्तान से आए इस कॉल के बाद से भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर भयभीत हैं।

भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि, शुक्रवार को 11 बजकर 28 मिनट पर वो घर से कचहरी जाने के लिए निकल रहे थे. तभी उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया। फोन करने वाले ने सबसे पहले किसी की गिरफ्तारी को लेकर बात की। उन्होंने जब फोन करने वाले से पूछा कि हमको पहचानते हो तो उसने कहा कि ‘हां हम तुमको जानते हैं। तुम और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अंजाम भुगतने को तैयार रहो। तुम दोनो का बुरा हश्र होगा। इसकी शिकायत उन्होंने इसकी लिखित शिकायत नगर थाना और बेगूसराय एसपी से की हैं। साथ ही, उस कॉल को ट्रेस करने की मांग की है।

बताया जा रहा कि, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पूर्व सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने सूचना दी है कि उनके व्हाटसएप पर एक कॉल आया था। जिसका नम्बर +92 से शुरु था। इस नंबर से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अमरेंद्र कुमार अमर को जान से मारने की धमकी दी गई है। बता दे, केंद्रीय मंत्री गिरिराज की जान को खतरा पहले से है। क्योंकि, एक दो साल पहले उनको भी धमकी भरा कॉल आया था। उन्होंने उसको नजरअंदाज कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *