Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • गौ रक्षा की अनोखी पहल, बीकानेर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ का रेडियम बेल्ट अभियान…
Image

गौ रक्षा की अनोखी पहल, बीकानेर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ का रेडियम बेल्ट अभियान…

Bikaner News

बीकानेर के राष्ट्रीय राजमार्गों और शहर की सड़कों पर घूमने वाली गाय माता को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ, बीकानेर (शहर) ने अनूठी पहल करते हुए रेडियम बेल्ट अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत गायों के गले में रेडियम बेल्ट बांधी जा रही हैं, जिससे रात के समय वाहन चालकों को उनकी उपस्थिति स्पष्ट रूप से दिख सके और दुर्घटनाओं की संभावना न्यूनतम हो सके।

इस नेक कार्य में समाज के जागरूक नागरिकों और सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के दौरान युवा प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश ओझा, युवा जिलाध्यक्ष पंकज पीपलवा, महामंत्री युवराज व्यास, आई.टी. उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार व्यास, सचिव गोकुल पारीक, उपाध्यक्ष विपुल व्यास और सह-सचिव विवेक ओझा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे और अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

“गाय माता की सुरक्षा और सम्मान हमारा कर्तव्य है। यह अभियान न केवल गौ रक्षा बल्कि सड़क सुरक्षा की दिशा में भी एक प्रभावी कदम है,” – ऐसा युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कहा।

इस अवसर पर सभी से गौ रक्षा अभियान में सहभागी बनने और इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की गई। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ का यह अभियान न केवल बीकानेर बल्कि पूरे प्रदेश में एक प्रेरणा बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *