🟢 Navratri Kanya Pujan
शारदीय नवरात्रि पर माँ करणी सेवा समिति, नत्थूसर बास इस बार भी एक अद्वितीय धार्मिक और सामाजिक आयोजन करने जा रही है। समिति 2151 कन्याओं का पूजन और भव्य भंडारा करवाएगी। इस महाआयोजन का पोस्टर आज विधिवत विमोचित किया गया।
समिति अध्यक्ष राकेश सांखला ने बताया कि वर्ष 2017 से निरंतर यह आयोजन किया जा रहा है। माँ दुर्गा के स्वरूप के रूप में बालिकाओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया जाएगा। कन्याओं की सुविधा के लिए समिति द्वारा वाहन सेवा की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।
आयोजन की तैयारियों में समिति के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय हैं — अध्यक्ष: राकेश सांखला, उपाध्यक्ष: विकास भाटी, कोषाध्यक्ष: राम कुमार सांखला, व्यवस्थापक: दिनेश प्रजापत, संयोजक: नन्द किशोर गहलोत, सचिव: नवल सांखला, महासचिव: जयदीप सांखला, महामंत्री: नागेश सांखला, मीडिया प्रभारी: पुनीत सांखला, मंत्री: राज कुमार सांखला, संरक्षक: अभिजीत पंवार।
समिति ने बीकानेर वासियों से इस धार्मिक-सामाजिक महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर माँ दुर्गा के पूजन और कन्या सेवा में सहभागी बनने का आह्वान किया है।