Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • देर रात बीकानेर SP आवास के पास बेखौफ हंगामा, सरेआम आपस में भिड़े महिलाएं-युवक…
Image

देर रात बीकानेर SP आवास के पास बेखौफ हंगामा, सरेआम आपस में भिड़े महिलाएं-युवक…

Bikaner News Today

बीकानेर शहर की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली घटना बीती रात पब्लिक पार्क क्षेत्र में सामने आई, जहां सरेआम सड़क पर कई मिनटों तक बवाल और हिंसा होती रही, लेकिन प्रशासन पूरी तरह बेखबर बना रहा।

पार्क क्षेत्र में भिक्षावृत्ति कर जीवनयापन करने वाले परिवारों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खुलेआम सड़क पर हिंसक झड़प में बदल गया। महिलाएं और युवक एक-दूसरे पर टूट पड़े, लोग डर के मारे रास्ता बदलते रहे और पूरा इलाका दहशत में डूब गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर यह तांडव हुआ, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस अधीक्षक (SP) का सरकारी आवास स्थित है। इसके बावजूद न पुलिस की गश्त नजर आई और न ही समय रहते कोई प्रशासनिक हस्तक्षेप हुआ। सवाल यह है कि अगर SP आवास के पास ही कानून व्यवस्था ध्वस्त है, तो बाकी शहर की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। कई मिनटों तक चले इस बवाल में कई लोग घायल हुए, लेकिन पुलिस मौके पर देर से पहुंची। अंततः स्थानीय नागरिकों को ही बीच-बचाव कर हालात संभालने पड़े। घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि प्रशासन की निष्क्रियता आमजन की सुरक्षा पर भारी पड़ रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *