RASHTRADEEP NEWS
भारत के पूर्व गृह मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रतिक्रिया दी है। कहा कि वह देश के वरिष्ठ नेता हैं हमारी तरफ से भी उन्हें शुभकामनाएं। लेकिन सिर्फ एक ही पार्टी के नेताओं को भारत रत्न नहीं मिलना चाहिए अनेक लोगों का भी देश के लिए योगदान है। राय ने कहा कि वह नेता भी भारत का सर्वोच्च सम्मान पाने के हकदार हैं।
कांशीराम से लेकर कमलापति त्रिपाठी का भी देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान है। उन्हें भी भारत रत्न मिलना चाहिए। सिर्फ एक ही पार्टी से जुड़े लोग भारत रत्न के हकदार नहीं हैं। आडवाणी जी को भारत रत्न मिले का हम भी स्वागत करते हैं।