Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • गहलोत और पायलट जंग पर वसुंधरा राजे का साधा निशाना…

गहलोत और पायलट जंग पर वसुंधरा राजे का साधा निशाना…

RASHTRA DEEP NEWS। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने रामायण की मिशाल देकर राजस्थान में अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट की जंग पर निशाना साधा है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया- एक दूसरे पर तीर चलाये जा रहें है। लोगों के मुख में राम, बग़ल में छुरी है। प्रदेश में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट की खींचतान पर निशाना साधा है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया- एक समय था जब पिता के आदेश पर भगवान श्री राम सिंहासन छोड़ कर 14 वर्ष तक वनवास गए। भरत को सिंहासन पर बैठाने की भी तैयारी हुई, लेकिन उन्होंने त्याग की मिसाल पेश की। बड़े भाई राम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर रख कर ही शासन चलाया, लेकिन खुद सिंहासन से दूर रहे। एक उस समय का दोनों भाइयों का त्याग देखिए और आज राजस्थान में दो लोगों में सिंहासन के लिए जो संघर्ष हो रहा है, वह देखिए । कुर्सी के लिए किस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। एक दूसरे पर तीर चलाये जा रहें है। लोगों के मुख में राम, बग़ल में छुरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *