Ashok Gehlot Bikaner visit
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीकानेर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर हुए भव्य स्वागत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक ओर भारी भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया, वहीं दूसरी ओर एक कार्यकर्ता को धक्का लगने की घटना ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को झकझोर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गहलोत समर्थकों की भारी भीड़ के बीच एक कार्यकर्ता को धक्का लग जाता है।
देखे वीडियो: https://www.facebook.com/share/r/1BbFwVnKpf/
इस पर युवा कांग्रेस नेता मनोज सहारण ने फेसबुक पोस्ट में तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा – “कार्यकर्ता आपका स्वागत करने आता है, धक्का खाने नहीं!” उनकी इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

हालांकि, बाद में उसी कार्यकर्ता को पूर्व सीएम अशोक गहलोत के साथ सेल्फी लेते और ‘गहलोत जिंदाबाद’ के नारे लगाते भी देखा गया, जिससे मामला संतुलित नजर आया। भीड़ के कारण मची अफरातफरी में यह छोटी घटना चर्चा का विषय बन गई है।















