RASHTRADEEP NEWS
लगातार तीन चुनावों से भाजपा के कब्जे में रही विद्याधर नगर विधानसभा सीट पर जब से मतदान हुआ है, सभी हार-जीत का गुणा भाग करने में लगे हैं। सबके सामने एक ही सवाल है कि क्या भाजपा की दीया कुमारी इस सीट पर जीत पाएंगी या सीताराम अग्रवाल पहली कांग्रेस का परचम लहराएंगे। इस बार यहां 2.73 फीसदी वोटिंग बढ़ी है।
इससे सबके समीकरण बिगड़ गए हैं। कोई समझ नहीं पा रहा है कि यह बढ़ी हुई वोटिंग किसके पक्ष में है। बार हुई वोटिंग के हिसाब से पिछली सभी ने अपने-अपने पक्ष में गुणा भाग कर रखा था, लेकिन वोट बढ़ने से सभी हैरान हैं। सामान्य तौर पर वोटिंग बढ्ने से भाजपा को फायदा होता रहा है। इसलिए इसको भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी खुद के पक्ष में मान रही है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल भी 5 साल की सक्रियता के चलते इसको अपने पक्ष में मानकर चल रहे हैं। परिणाम 3 दिसंबर को सामने आजाएगा।
पिछली बार अधिक मतदान, इस बार विद्याधर नगर में कुल 274 बूथ थे। इन बूथों पर 341649 मतदाताथे। इनमें से 247859 ने वोटिंग की। यहां 72.55 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार 2018 में यहां 69.82 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार 2.73 फीसदी अधिक मतदान हुआ है।