⚪ Bikaner News Today
बीकानेर जिले के नोखा के वार्ड नं 35 निवासी विजय कुमार भार्गव को उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की बदौलत के अपने स्थानीय क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए ग्लोबल ह्यूमन राइट ट्रस्ट जम्मू के द्वारा ग्लोबल ह्यूमन राइट के चैयरमेन डॉ रहमान द्वारा डॉक्टरेट कि मानद उपाधि प्रदान कर नवाजा गया है। भार्गव को सम्मान मिलने के पर अनेक लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। भार्गव दोनों पैरों से दिव्यांग है जो गुल्लक में पैसे जुटाकर समाज सेवा करते हैं इन्होंने पहले सहयोग नारायण सेवा संस्था में दिया है और श्री कृष्ण गोपाल गौशाला नागौर और अपना घर आश्रम नोखा और स्थानीय क्षेत्र नोखा में वृक्षारोपण कार्यक्रम योगा कैंप निडी ब्रिज महिला अनाथ आश्रम सीकर में नाश्ता का सहयोग दिया हैऔर स्थानीय क्षेत्र मे मास्क वितरण एवंम कोरोना काल मे औषधि युक्त काढा हियांदेसर फांटे पर स्थित श्रीमती शारदा देवी निस्वार्थ सेवा समिति नोखा के अंतर्गत संचालित नवज्योति मुकबधिर विद्यालय मे वितरण किया!कोरोना काल मे सामाजिक कार्य करने वाले कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को मैने सेवा यात्रा अभियान नोखा मुहिम के अंतर्गत कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया! और वीआर फाउंडेशन बीकानेर के माध्यम से चिल्ड्रन आश्रम बीकानेर में फल वितरण किया गया एवं जीव रक्षक सेवा समिति बीकानेर को निराश्रित गोवंश के लिए पानी टैंकर का सहयोग दिया।















