RASHTRADEEP NEWS
विनेश फोगाट ने 50 किग्रा। वर्ग कुश्ती के मुकाबले में कमाल की जीत हासिल करते हुए दुनिया को चौंका दिया। विनेश ने क्वार्टर फाइनल मैच में जापान की पहलवान युई सुसाकी को 3-2 से रोमांचक अंदाज में मात दी। विनेश की ये जीत इसलिए बहुत बड़ी है क्योंकि उन्होंने जापान की ओलंपिक चैंपियन और नंबर 1 खिलाड़ी को हराया है।



















