Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • विनेश फोगाट ने लौटाया खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड, पीएम मोदी को लिख पत्र…
Image

विनेश फोगाट ने लौटाया खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड, पीएम मोदी को लिख पत्र…

RASHTRADEEP NEWS

पहलवान विनेश फोगाट ने 26 दिसंबर 2023 को अपना खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार सरकार को लौटाने का ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मैं अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस कर रही हूं। इस हालत में पहुंचाने के लिए ताकतवर का बहुत बहुत धन्यवाद।’ विनेश फोगाट ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने माइक्रो ब्लागिंग साइट X पर पत्र शेयर भी किया।

विनेश फोगाट ने पत्र में लिखा, ‘साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ दी है और बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री लौटा दिया है। देश के लिए ओलंपिक पदक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को यह सब करने के लिए किस लिए मजबूर होना पड़ा यह सब सारे देश को पता है और आप तो देश के मुखिया हैं तो आप तक भी यह मामला पहुंचा होगा। प्रधानमंत्री जी मैं आपके घर की बेटी विनेश फोगाट हूं और पिछले 1 साल से जिस हाल में हूं यह बताने के लिए आपको पत्र लिख रही हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *