Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • विनोद जाखड़ बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष…
Image

विनोद जाखड़ बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

⚪ Vinod Jakhar NSUI

राजस्थान की राजनीति में युवा नेतृत्व को लेकर कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया NSUI का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया है। पार्टी ने विनोद जाखड़ को यह जिम्मेदारी सौंपी है, जिन्हें वरिष्ठ नेता सचिन पायलट का करीबी माना जाता है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार जाखड़ अब तक अध्यक्ष रहे वरुण चौधरी की जगह लेंगे। फिलहाल जाखड़ NSUI के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय रहे हैं।

विनोद जाखड़ को पार्टी में एक मजबूत युवा दलित नेता के तौर पर देखा जाता है। वे राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, जिससे छात्र राजनीति में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। सूत्रों के अनुसार NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चयन प्रक्रिया में राहुल गांधी ने खुद उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए थे। इस प्रक्रिया में राजस्थान के निर्मल चौधरी भी शामिल थे।

बता दे, विनोद जाखड़ पिछले साल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम के विरोध को लेकर चर्चा में आए थे। राजस्थान यूनिवर्सिटी में शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान तोड़फोड़ के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर 17 दिन जेल में रहना पड़ा था। बाद में 17 अक्टूबर 2025 को हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *