Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • बंगाल बंद के दौरान छिड़ी हिंसा, आपस में भिड़े भाजपा-टीएमसी के कार्यकर्ता चली गोलियां…
Image

बंगाल बंद के दौरान छिड़ी हिंसा, आपस में भिड़े भाजपा-टीएमसी के कार्यकर्ता चली गोलियां…

RASHTRADEEP NEWS

पश्चिम बंगाल में आज भी हंगामा हो रहा है। भाजपा ने बुधवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक (12 घंटे के लिए) बंगाल बंद का आह्वान किया है। भाजपा का कहना है कि, ममता बनर्जी के राज में बंगाल में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं। इंसाफ मांगने वाले छात्रों पर लाठी चलाई जा रही है, आंसू गैस छोड़ी जा रही है।

साथ ही भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस्तीफा मांगा है। बंद के दौरान बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में बवाल हो रहा है। बाजार बंद कराने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो रही है। पश्चिम बर्धमान में दोनों पक्षों में मारपीट हुई। वहीं भाटापाड़ा में फायरिंग की सूचना है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेल सेवा बाधित करने की कोशिश की। सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। कहीं-कहीं सार्वजनिक परिवहन की बसें चल रही हैं। ड्राइवर हेलमेट पहने बस चलाते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *