⚫ Bikaner Crime News
बीकानेर जिले में मारपीट का एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लोहे के पानी के फव्वारे को हथियार बनाकर हमला किया गया। घटना गजनेर थाना क्षेत्र के अक्कासर रोही स्थित एक ट्यूबवेल ढाणी की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अक्कासर निवासी नरसीराम पुत्र मुलाराम ने गजनेर पुलिस थाने में पप्पुराम और विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि 19 फरवरी की रात आरोपियों ने उस पर लोहे के पानी के फव्वारे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने अचानक हमला करते हुए उसके साथ मारपीट की और उसे चोटिल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। गजनेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














