Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • विश्नोई महासभा ने बीकानेर बंद की दी चेतावनी…
Image

विश्नोई महासभा ने बीकानेर बंद की दी चेतावनी…

RASHTRADEEP NEWS

अखिल भारतीय विश्नोई महासभा ने की 26 दिसंबर को बीकानेर बंद की घोषणा। जयमलसर में आयोजित एक बैठक मे महासभा के अध्यक्ष देवेन्द्र बुडिया ने इसकी घोषणा की है।

बुडिया ने कहा कि, सोलर कंपनियों द्वारा जिले के अलग अलग क्षेत्रों में खेजडिय़ां काटी जा रही है। इसको लेकर विश्नोई समाज ओर सर्वसमाज की ओर से कई बार धरने प्रदर्शन किए गए। साथ ही, बीकानेर कलेक्ट्रेट पर करीब दो महीने तक धरना भी दिया गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नागौर आगमन पर समाज के संतों के साथ गणमान्य जनों को लेकर आश्वस्त किया था कि, इसको लेकर कानून बनाया जाएगा और सोलर कंपनियों को पाबंद किया गया। पर प्रदेश के मुखिया भी हमारी मांग की ओर ध्यान नहीं दे रहे है। अगर समय रहते उचित कार्यवाही नही हुई और खेजड़ी कटाई नही रुकी तो 26 दिसंबर को बीकानेर बंद करेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *