RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को होंगे। चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया। इस बार 1 हजार 879 मतदाता हैं, जो नए अध्यक्ष के लिए वोटिंग करेंगे। अध्यक्ष पद के पांच उम्मीदवार मैदान में है, जबकि कुछ दावेदार अपना नाम वापस ले चुके हैं। अध्यक्ष पद के लिए अब धुड़ाराम तिवाड़ी, मनोज कुमार भादाणी, नवनीत कुमार सारण, रघुवीर सिंह राठौड़ और श्रवण कुमार जनागल मैदान में है।
इससे पहले विवेक शर्मा, मधुबाला मंगे, कुंतेश खटोल, पवन कुमार सारण, रविंद्र पाल और जितेंद्र सिंह शेखावत ने अपना नाम वापस ले लिया। आमतौर पर बार के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दो या तीन ही दावेदार होते हैं लेकिन पहली बार एक साथ पांच दावेदार मैदान में है। इससे मुकाबला भी काफी रोचक होता नजर आ रहा है।
प्रत्याशी अधिक होने के कारण वोटिंग भी इस बार ज्यादा हो सकती है। चुनाव संचालन समिति का भी गठन किया गया है। इसमें चंद्र प्रकाश कुकरेती, योगेंद्र कुमार पुरोहित, अविनाश व्यास, सोमदत्तर पुरोहित, सतपाल शेखावत, मदनगोपाल व्यास, राधेश्याम सेवग, उमाशंकर बिस्सा, विनोद कुमार पुरोहित, विजयपाल सिंह, रोहित खन्ना, राकेश कुमार रंगा, कुलदीप सिंह राठौड़, वीरेंद्र आचार्य को शामिल किया गया है।