Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की चेतावनी, सीएम को भेजा पत्र…
Image

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की चेतावनी, सीएम को भेजा पत्र…


RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता देवी सिंह भाटी ने धरने पर बैठने की चेतावनी दे दी है। इस सम्बंध में भाटी ने सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है। पत्र में बताया कि सरेह नथानिया गोचर में ई-बस के डिपो के लिए जमीन स्वीकृत की गई है जो अभी तक स्वीकार नहीं है।

देवी सिंह भाटी ने में बताया की

बीकानेर नगर निगम की मांग व उपखण्ड अधिकारी बीकानेर के प्रस्ताव एवं अनुशंषा के आधार पर शरहनथानियान गोचर भूमि तहसील बीकानेर के खसरा नंबर 15 रकबा 251.37 हैक्टेयर किस्म गैर मुमकिन (सिवायचक नाकविल काश्तगोचर) भूमि में से 1.2140 हैक्टेयर भूमि की किस्म खारिज कर PM-eBus Sewa Scheme के डिपों निर्माण हेतु नगर निगम बीकानेर को आवंटित की गयी हैं।

भाटी ने चेतावनी दी है की, ई-बस के डिपो के लिए कोई अन्य जगह स्वीकृत की जाए। नही तो वह साधु संतों और गौभक्तों के साथ धरने पर बैठेंगे। बता दे की भाटी ने साधु-संतों व गौ भक्तों के साथ मिलकर वर्ष 2012 में शरह नथानियान गोचर भूमि में स्वर्ण जयन्ति सड़क निर्माण कार्य व पत्थर मण्डी खोलने की घोषणा के बाद धरना दिया गया था। जिसके बाद उक्त सभी कार्य नहीं करवाने के लिए जिला प्रशासन से लिखित समझौते के आधार पर निरस्त कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *