Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • क्या इंदिरा थीं पीएम मोदी से ज़्यादा मजबूत नेता? कांग्रेस ने पुरानी तस्वीर साझा कर उठाए सवाल…
Image

क्या इंदिरा थीं पीएम मोदी से ज़्यादा मजबूत नेता? कांग्रेस ने पुरानी तस्वीर साझा कर उठाए सवाल…


Indira Gandhi vs Narendra Modi

भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। एक ओर जहां कुछ लोग इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी रणनीति बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे “कमजोरी” करार दे रहा है। इसी बहस के बीच कांग्रेस ने एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए 1971 के युद्ध का हवाला दिया है।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इंदिरा गांधी और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की एक ऐतिहासिक तस्वीर साझा की है। इसके साथ कांग्रेस ने लिखा है,
“इंदिरा गांधी ने निक्सन से कहा था—हमारी रीढ़ की हड्डी सीधी है। हमारे पास इच्छाशक्ति और संसाधन हैं कि हम हर अत्याचार का सामना कर सकते हैं। वो समय चला गया जब कोई देश हज़ारों मील दूर से आदेश देता था और भारत उसका पालन करता था।”

कांग्रेस ने आगे लिखा, “यही थी असली हिम्मत। यही था भारत के लिए डटकर खड़ा होना—बिना किसी दबाव के, देश की गरिमा से समझौता किए बिना।”

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो रही है और लोग खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। सवाल ये उठ रहा है—क्या वर्तमान नेतृत्व वैसा ही साहस और दृढ़ता दिखा पा रहा है जैसा कभी इंदिरा गांधी ने दिखाया था?


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *