Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • राजस्थान कांग्रेस में शोक की लहर, पूर्व विधायक ने किया सुसाइड…
Image

राजस्थान कांग्रेस में शोक की लहर, पूर्व विधायक ने किया सुसाइड…

RASHTRADEEP NEWS

भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने आज सुसाइड कर ली। हालांकि अभी तक सुसाइड की वजह का पता नहीं चल पाया है। विवेक धाकड़ ने सुभाष नगर स्थित मकान पर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही सुभाष नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ आज भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर अपने मकान के कमरे में अचेत अवस्था में मिले। जहां परिजनों ने विवेक धाकड़ को तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। धाकड़ के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

उपचुनाव में विजय हुए थे पूर्व विधायक: पूर्व विधायक विवेक धाकड़ साल 2013 में हुए मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी थे जहां भाजपा की ओर से पूर्व जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा मैदान में थे उस समय विवेक धाकड़ विजय हुए थे। उसके बाद वर्ष 2013 के मुख्य चुनाव सहित वर्तमान विधानसभा चुनाव में भी विवेक धाकड कांग्रेस से प्रत्याशी रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *