Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • हम किसी भी कीमत पर पाकिस्तान नहीं जाएंगे…
Image

हम किसी भी कीमत पर पाकिस्तान नहीं जाएंगे…

RASHTRADEEP NEWS

अगले साल पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। बीसीसीआई ने पहले से ही स्पष्ट कर रखा कि वह भारतीय टीम को पाकिस्तान नहीं भेजेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अभी तक इस बात पर अड़ा है कि भारत को पाकिस्तान में खेलना चाहिए और किसी दूसरे देश में खेलना नहीं चाहिए। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बीसीसीआई ने पीसीबी के सामने एक शर्त रखी है। बीसीसीआई का कहना है कि हम किसी भी कीमत पर पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे।

दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने पीसीबी के आगे ये शर्त रखी है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के मैच हाईब्रिड मॉडल पर खेलना चाहते हैं। दुबई में भारतीय टीम के मैच खेलने को लेकर बीसीसीआई ने पीसीबी को प्रस्ताव रखा है। बता दें किभारत की सरकार अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने की अनुमति नहीं देगी, जैसा कि एशिया कप 2023 में हुआ था। इसका कारण है दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक स्थिति।टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और अन्य हितधारकों को अपना निर्णय बताया है। संभावना है कि कुछ मैच दुबई में खेले जाएंगे। एक सूत्र ने बताया कि ‘हां, BCCI ने पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी मैचों को लेकर अपनी चिंताओं को व्यक्त किया है। वे न्यूट्रल वेन्यू पर मैच खेलना चाहते हैं और दुबई उन मुकाबलों की मेजबानी के लिए एक मजबूत उम्मीदवार है जिसमें भारतीय टीम शामिल होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *