RASHTRADEEP NEWS
राजद प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव से कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय ED ने चार घंटे से ज्यादा वक्त तक पूछताछ जारी है। लालू से यह पूछताछ पटना में प्रवर्तन निदेशालय ED के कार्यालय में हुई। इस दौरान लालू यादव से ईडी ने ताबड़तोड़ कई सवालों के जवाब मांगे।
सूत्रों के अनुसार, लालू यादव से ईडी ने पूछा कि नौकरी के बदले ज़मीन का कॉनसेप्ट क्यों था? हृदय नारायण चौधरी से संपर्क कैसे हुआ? लालू से दिल्ली और पटना के ईडी अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। उनसे 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए हैं।
दरअसल, राजद सुप्रीमो के साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी मौजूद थीं और वे सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजकर पांच मिनट पर ईडी कार्यालय पहुंचे। ईडी कार्यालय में लालू को प्रवेश कराने के बाद भारती ने पत्रकारों से कहा, जब भी कोई केंद्रीय जांच एजेंसी हमारे परिवार के किसी सदस्य को पूछताछ के लिए बुलाती है तो हम वहां जाते हैं और उनके साथ सहयोग करते हैं और उनके सभी सवालों का जवाब देते हैं।















