RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की कार का मंगलवार को पीछा किया। पीछा कर रही कार में चार से पांच युवक सवार थे। उन्होंने अपने मोबाइल फोन से उनकी विधानसभा अध्यक्ष की कार का वीडियो भी बनाया। विधानसभा अध्यक्ष की सुरक्षा में लगा एस्कॉर्ट वाहन आगे चल रहा था। भांकरोटा में देवनानी ने इसे नोटिस किया। देवनानी के चालक ने आगे टोल पर इसकी जानकारी दी।
तीन दिन पहले भी विधानसभा अध्यक्ष की सुरक्षा में चूक हुई थी। रविवार को दरगाह थाना इलाके में सपंर्क पर सड़क पर पुलिस चौकी के शुभारंभ के कार्यक्रम में गए थे। हिस्ट्रीशीटर आकाश सोनी उनके बगल में खड़ा था। पुलिस को जानकारी हुई तो दरगाह थाना पुलिस ने आकाश सोनी को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। आकाश सोनी गंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है।