Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • क्यों पीएम मोदी ने देशवासियों से 22 जनवरी को अयोध्या न आने की अपील, जानिए वजह…
Image

क्यों पीएम मोदी ने देशवासियों से 22 जनवरी को अयोध्या न आने की अपील, जानिए वजह…

RASHTRADEEP NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हमारे जीवन में आया है। मैं भारत के 140 करोड़ देशवासियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं… जब 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम विराजमान हों, तब राम ज्योति जलाएं। दीपावली मनाएं।उन्होंने आगे कहा कि 22 जनवरी को सभी का अयोध्या आना संभव नहीं है। यहां का पूरा कार्यक्रम हो जाने के बाद एक बार परिवार के साथ अयोध्या जरूर आएं। प्रभु राम को तकलीफ हो, ऐसा हम भक्त कभी नहीं सह पाएंगे। हमने 550 साल इंतजार किया है, कुछ दिन और करें।

पीएम मोदी ने अयोध्या और अन्य स्टेशनों से चलने वाली 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। 15 हजार 700 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *