RASHTRADEEP NEWS
यह घटना राजस्थान के कोटा के दादाबाड़ी इलाके की है। जहां सरकारी अधिकारी पति अपनी पत्नी की सेवा करने के लिए तीन साल पहले ही वीआरएस लेता है। साथी, परिवार के लोग और रिश्तेदार छोटी सी रिटायरमेंट पार्टी रखते हैं। उस पार्टी में पत्नी अपने पति को माला पहनाती है और अभिवादन करती है। लेकिन उसके तुरंत बाद ही पत्नी की मौत हो जाती है।
देवेन्द्र कुमार सेंट्रल वेयर हाउस में मैनेजर के पद पर थे। उन्होनें रिटायर होने से तीन साल पहले ही वीआरएस ले लिया था। उनकी पत्नी दिल की मरीज थी। कल उनका आखिरी कार्यदिवस था और इस मौके पर परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों ने छोटी सी पार्टी रखी थी। पार्टी में सभी लोग उपस्थित थे। हसीं-मजाक चल रह थे। देवेन्द्र के दोस्त उनके साथ बिताए समय को याद कर रहे थे और उधर लगातार रिश्तेदार एवं अन्य परिचित देवेन्द्र को माला पहनाकर उनका अभिवादन कर रहे थे। साथ ही नए जीवन के लिए बधाई दे रहे थे। इस दौरान सभी के कहने पर देवेन्द्र की पत्नी दीपिका ने भी देवेन्द्र को माला पहनाई। माला पहनाने के बाद उनको जरा चक्कर आया और नीचे गिर गई ओर फिर तुरंत ही अचेत हो गई। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो पता चला की उनकी मौत हो गई। इस घटना से सब स्तब्ध हो गए।



















