🟠 Bikaner News Today
सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने को लेकर महिला के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त परिवाद के आधार पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र का है।
रिपोर्ट में बताया कि 22 जनवरी को मुखराम, सुनील, राकेश और सुलतान ने उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उसके खरीदशुदा मकान को खाली करवाने के लिए घर से उठाने की धमकी दी।
महिला का कहना है कि सर्विस सेंटर से आने वाले पानी और कीचड़ के आम रास्ते पर फैलने की समस्या का वीडियो फेसबुक पर डालने को लेकर आरोपियों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।














