Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • महिला फांसी लगा कर की आत्महत्या, मां ने किया ससुराल पक्ष पर मुकदमा…
Image

महिला फांसी लगा कर की आत्महत्या, मां ने किया ससुराल पक्ष पर मुकदमा…


RASHTRADEEP NEWS

श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर के वार्ड 19 में गुरुवार को महिला के सुसाइड करने के मामले में शुक्रवार को पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ परेशान करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवा दिया। महिला की मां का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग महिला को लगातार परेशान कर रहे थे। इसी के चलते महिला ने सुसाइड कर लिया।

मामले की जांच सीओ एससी एसटी को दी गई है। वार्ड 19 की महिला पायल पत्नी मंगेश वाल्मीकि ने गुरुवार शाम अपने घर के ऊपर बने कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी थी। घटना के समय पायल का ससुर, पति और दो बेटियां घर पर थीं। उसने देर शाम ससुर को चाय दी और इसके बाद ऊपर बने कमरे में चली गई। वहां उसने फंदा लगाकर जान दे दी। जब देर तक उसके कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो परिवार के लोगों ने ऊपर जाकर देखा। मौके पर पायल का शव फंदे पर लटका मिला।

रात को शव सरकारी अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवा दिया गया। शुक्रवार को रायसिंहनगर से पीहर पक्ष के श्रीकरणपुर पहुंचने पर उन्होंने मामला दर्ज करवाया। इसमें कहा गया है कि ससुराल पक्ष के लोग पायल को मारपीट कर परेशान करते थे। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *