Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में अवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तान व कजाकिस्तान की महिलाएं हिरासत में…
Image

बीकानेर में अवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तान व कजाकिस्तान की महिलाएं हिरासत में…

⚫ Bikaner News Today

बीकानेर पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए शहर में अवैध रूप से रह रही दो विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई सीओ सिटी अनुज डाल के निर्देशन में कोटगेट थाना एसएचओ धीरेन्द्र शेखावत के नेतृत्व में की गई।

पुलिस को रानी बाजार इलाके में कुछ विदेशी महिलाओं के अवैध रूप से निवास करने की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रानी बाजार स्थित गंगोत्री कॉम्पलेक्स में दबिश देकर दो महिलाओं को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये महिलाएं उज्बेकिस्तान और कजाकिस्तान की रहने वाली बताई जा रही हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों महिलाएं बिना वैध अनुमति के यहां रह रही थीं। फिलहाल पुलिस उनसे पासपोर्ट, वीजा और अन्य जरूरी दस्तावेजों को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वे कब से बीकानेर में रह रही थीं और किन गतिविधियों में संलिप्त थीं। मामले में मकान मालिक की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले को लेकर खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।


1 Comments Text
  • lottus says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Lottus is giving, like lottery giving! Check it out for lottery games, maybe today’s your lucky day! Good luck fam! lottus
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *