RASHTRADEEP NEWS
मानव अधिकार और सामाजिक कल्याण संघ की तरफ से महिला श्रम एवं रोजगार केंद्र का शुभारंभ जैन कन्या कॉलेज के पास बिदासर बारी बीकानेर में किया गया।
संस्थापक उषा कंवर ने बताया कि यहां महिलाओं को सिलाई मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही महिलाओं की जागरूकता व सशक्तिकरण के लिए मानव अधिकार और सामाजिक कल्याण संघ की संस्था कार्य करेगी।
इस मौके पर आरती पुरोहित, भगवती स्वामी, संतोष डेलू, किरण तातेड, किरण उपाध्याय,सीता रामावत, नवीन रचना मोहता,सीमा पारीक, मिथलेश, श्रूति बागड़ी, चंचल सैन, ममता मारु, साक्षी, प्रियंका,सोहनलाल, महेश स्वामी, करनसिंह व मानव अधिकार सामाजिक कल्याण संघ की समस्त टीम उपस्थित रही