RASHTRADEEP NEWS
भारतीय कुश्ती महासंघ को लेकर चला आ रहा घमासान और गहरा गया है। खेल मंत्रालय की ओर से निलंबित कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने साफ कर दिया है कि वह न तो भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से गठित तदर्थ समिति को मानते हैं और न ही मंत्रालय के निलंबन को स्वीकार करते हैं। तदर्थ समिति की ओर से जयपुर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराने की घोषणा के बाद संजय ने भी घोषणा कर दी है कि महासंघ राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराने जा रहा है।

















