RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में देराजसर गांव की ढाणी में युवक की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई। 6 महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी और पत्नी इन दिनों पीहर में है। उसका गला दबाकर मारा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर SP तेजस्वनी गौतम खुद मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड के साथ एफएसएल टीम ने भी छानबीन की है।
मृतक महेन्द्र है, जिसका विवाह करीब छह माह पहले हुआ था। महेंद्र अपनी ढाणी में बाहर बने कमरे में अकेला सो रहा था। सर्द रातों के कारण अन्य परिजन भी ढाणी के अंदर कमरे बंद करके सो रहे थे। सुबह महेंद्र को उठाने गए तो पता चला कि वो मृत अवस्था में है। पुलिस को मौके पर बुलाया गया। उसका गला दबाकर मारा गया है।