Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • मजाक-मजाक में फटी युवक की आंत, हुई मौत…
Image

मजाक-मजाक में फटी युवक की आंत, हुई मौत…

RASHTRADEEP NEWS

यह मामला अलवर के MIA (मत्स्य इंडस्ट्रियल एरिया) में सोनालैक पेंट फैक्ट्री का है। जहां मजाक-मजाक में कंप्रेसर से युवक के मुंह में हवा भर दी। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

ASI साधुराम ने बताया कि, रंजीत कुमार (28) निवासी जानकीनगर, जिला सारण (बिहार) ने रिपोर्ट दी है। बताया कि उसका भाई संजीत कुमार (26) 3 साल से एमआईए में कॉन्ट्रैक्टर आदित्य के जरिए काम कर रहा था। 15 जुलाई को सुबह 9 बजे एयर कंप्रेसर से मुंह में हवा चली गई, जिससे 16 जुलाई को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रिपोर्ट में मुंह में पाइप लेकर काम करने की बात कही है। हत्या की आशंका जैसी कोई बात नहीं बताई है।

युवक इस फैक्ट्री में काम करता था। उसकी नवंबर में शादी होने वाली थी।

रंजीत कुमार प्रसाद ने बताया कि संजीत की नवंबर में शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। वह शादी से एक महीने पहले ही घर आने वाला था। उससे पहले ही साथी मजदूरों ने उसकी हत्या कर दी। उसने फैक्ट्री में लोगों से बातचीत की तो उसे बताया कि साथी मजदूरों ने हंसी-मजाक में उसके पेट में हवा भरी थी। हमें लगता है कि इसमें कोई हंसी मजाक नहीं हो सकता। जबरदस्ती कुछ लोगों ने पकड़कर कंप्रेसर से हवा भरी थी। जिसके कारण उसके पेट की आंत फट गई। अलवर जिला अस्पताल के डॉ. पीसी सैनी के अनुसार, पेट में बड़ी आंत में गैस भर जाने से युवक की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *