🔴 Bikaner Crime News
बीकानेर के रानी बाजार क्षेत्र में कोटगेट पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा के लिहाज से अहम कार्रवाई करते हुए खुलेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 26 जनवरी की शाम 9 नंबर रोड पर की गई, जहां पुलिस को एक युवक के नंगा चाकू लेकर घूमने की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रामरतन सोनी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी का इस तरह सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर घूमना कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा था। कोटगेट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।














