Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • अवैध गांजा सहित युवक गिरफ्तार…
Image

अवैध गांजा सहित युवक गिरफ्तार…

RASHTRADEEP NEWS

श्रीगंगानगर शहर से सटे गांव साधुवाली में पुलिस ने एक युवक को आधा किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जवाहर नगर थाना पुलिस को शनिवार को इस इलाके में गांजा लाए जाने का इनपुट मिला था। इस पर एसआई राजकुमार ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

मामले की जांच कोतवाली थाने के एसआई रामेश्वरलाल को दी गई है। जवाहर नगर पुलिस को शनिवार को एक व्यक्ति के गांव साधुवाली में गांजा लेकर आने की सूचना मिली थी। मामले की पुष्टि हो जाने पर एसआई राजकुमार मौके पर पहुंचे और आरोपी सोहनलाल पुत्र रामचंद नायक पर नजर रखी। आरोपी के गांजा लेकर निकलते ही पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली।

इस दौरान उसके पास आधा किलो गांजा बरामद हुआ। इस पर उसे थाने लाया गया। उससे पूछताछ शुरू कर दी गई। उससे पता लगाया जा रहा है कि वह इलाके में गांजा कहां से लाया और इसके पीछे उसका क्या इरादा था। मामले की जांच एसआई रामेश्वरलाल को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *