Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पोस्टरों में पायलट की तस्वीरें छाईं गहलोत गायब…
Image

बीकानेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पोस्टरों में पायलट की तस्वीरें छाईं गहलोत गायब…

⚪ Bikaner Congress News

बीकानेर में सोमवार को यूथ कांग्रेस की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम यात्रा के तहत कलेक्ट्रेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान जहां मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया, वहीं पोस्टरों की सियासत ने अलग ही राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया।

प्रदर्शन स्थल पर लगाए गए अधिकांश पोस्टरों में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के बड़े-बड़े फोटो प्रमुखता से नजर आए। मीडिया कैमरों का फोकस भी इन्हीं पोस्टरों पर रहा। इसके उलट कई पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फोटो नहीं दिखने पर मौके पर मौजूद लोगों और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। इस पूरे घटनाक्रम पर जब प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अभिमन्यु पूनिया से सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए किसी भी तरह की टिप्पणी से बचते हुए कहा कि “कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।” उनके इस बयान के बाद भी पोस्टरों को लेकर चर्चाएं थमती नजर नहीं आईं।

वहीं, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवर कूकणा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि इतने बड़े प्रदर्शन में कई नेताओं ने अपने-अपने व्यक्तिगत पोस्टर बनवाए थे। उन्होंने बताया कि यूथ कांग्रेस के मुख्य पोस्टर में सभी वरिष्ठ नेताओं के फोटो शामिल थे। जिस होर्डिंग पर अशोक गहलोत का फोटो नजर नहीं आया, उसमें यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव रमेश भादू का बड़ा फोटो लगाया गया था। कूकणा के अनुसार उस होर्डिंग में उनके स्वयं सहित अन्य यूथ कांग्रेस नेताओं के फोटो भी थे, लेकिन अशोक गहलोत का फोटो नहीं था, जिसे लेकर बेवजह राजनीतिक अर्थ निकाले जा रहे हैं।हालांकि, प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा मनरेगा रहा, लेकिन पोस्टरों के इस समीकरण ने यूथ कांग्रेस के इस आंदोलन को सियासी सुर्खियों में ला दिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *