Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • कुरकुरे दिलाने के बाद तीन वर्षीय बच्ची से किया रेप…
Image

कुरकुरे दिलाने के बाद तीन वर्षीय बच्ची से किया रेप…

RASHTRADEEP NEWS – यह मामला जालोर के सांचौर का है। जहां बुधवार शाम 7 बजे तीन वर्षीय बच्ची के साथ एक 36 वर्षीय युवक ने रेप किया। पिता काम पर गया हुआ था। पीछे से घर में बच्ची और उसकी मां थी। मां रसोई में खाना बनाने में व्यस्त थी। इस दौरान मौका पाकर आरोपी ने पहले बच्ची को गोद में लेकर बहलाते हुए नजदीकी दुकान पर ले गया और बच्ची को अपने रूम पर ले गया।

फिर आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया। इस दौरान बच्ची रोई तो आरोपी घबरा गया। वह बच्ची को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। बेटी के रोने की आवाज सुनकर मां बाहर आई। उसने बच्ची के कपड़े खून से सने देखे तो सन्न रह गई। वह बेटी को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंची। जहां डॉक्टर ने रेप होने की पुष्टि की। जिसके बाद मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके चलते पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

https://rashtradeep.com/dr-gunjan-soni-denied-this-rumour-read-the-news/


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *