RASHTRADEEP NEWS
यह कार्यवाही बीकानेर जिले के नोखा की है। जहाँ परिवहन विभाग ने अवैध रूप से बेची जा रही 35 सेकेंड हैंड गाडिय़ों को सीज किया है। यह कार्यवाही डीटीओ घनश्याम मीणा के नेतृत्व में हुई है।
बताया जा रहा है कि, परिवहन विभाग को लगातार अवैध रूप से बेचे जा रहे दुपहिया वाहन की शिकायतें मिल रही थी। जिसके चलते आज परिवहन विभाग ने तीन शोरूम पर छापा मारा है और 35 मोटरसाइकिल सीज करी है। इस कार्यवाही में अभियान में परिवहन निरीक्षक सुरेश कुमार, बलराज, गोपाल सिंह, उमाशंकर, कुंजबिहारी टीम भी शामिल है।















