RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के नोखा के कानपुरा बस्ती की है। जहां 11 दिसम्बर की सुबह करीब 5 बजे मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध मृतक के भाई रामलाल ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
याचक ने बताया कि, भाई किशनलाल जो कि मानसिक रूप से बीमार था और उसकी बीकानेर से दवाई चल रही थी। सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट कर कार्यवाही शुरू कर दी है।















