RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर के म्युजियम चौराहे की है। जहां 11 नवम्बर को गांव के लिए निकले व्यक्ति की बस में अचानक हार्ट अटैक आजाने से मौत हो गई। इस सम्बंध में मृतक के परिजन राजुराम ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
याचक ने बताया कि, नापासर निवासी बजरंग लाल श्रीगंगानगर चौराहे से बस में बैठा था। इस दौरान जब बस म्युजियम चौराहे पहुंची तब बजरंग को अचानक दूसरा हार्ट अटैक आगया। जिसके चलते तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।















