RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के इंद्र गांधी नहर की है। जहाँ कल रात 9 बजे आरडी 660 नहर में आल्टो कार गिर गई। कार में अनूप कुमार धानक उम्र 28 और पत्नी रेणु उम्र 26 थे। दोनों सियासर पंचकोसा के रहने वाले है। पति ने कूदकर अपनी जान बचाई पर महिला कार के सहित नहर में गिर गई।
बताया जा रहा है की, गुरुवार शाम चार बजे शेरपुरा 465 पहुंचे थे। शेरपुरा से रात 9 बजे वापस अपनी ढाणी 660 आरडी आ रहे थे। वापसी के समय गाड़ी 80 की स्पीड चल रही थी। पशु आगे आ गया और कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची SDRF की टीम कार और महिला की तलाश में लगी हुई है। अभी तक कार और महिला दोनो नही मिले है। कार में सवार व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में महिला के पीहर पक्ष के लोगो को भी सूचना दी है।















