RASHTRADEEP NEWS
यह मामला बीकानेर के इंद्रा कॉलोनी का है। जहां मंगलवार शाम को भाजपा नेता और बीछवाल थानाधिकारी के बीच जबरदस्त बहस हो गई। बताया जा रहा है कि, सदर थाना क्षेत्र की पुलिस वाहनों के चालान काट रही थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में वहां लोग विरोध करने लगे। जिसके चलते मौके पर बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण पहुंचे और साथ ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया भी मौके पहुंच गए।
इस दौरान भाजपा नेता भगवान सिंह ने कहा कि, यह क्षेत्र सदर पुलिस का है, तो बीछवाल पुलिस यहां क्या कर रही है। ओर चालान कैसे काट सकती है, वो भी कॉलोनी के अंदर। यह क्षेत्र सदर पुलिस का है, लेकिन बीछवाल पुलिस यहां कैसे चालान काट सकती है, वो भी कॉलोनी में। यहां काटे जा रहे चालान पूर्ण रूप से गैरकानूनी थे। आज से पहले कभी ऐसा नहीं देखा, क्योंकि पुलिस अमूमन मैन रोड पर हेलमेट चैकिंग करती और चालान भी वही काटती है। जिसके चलते भाजपा नेता के भगवान सिंह ने चालान काटने पर रोक भी लगा दी। साथ ही, वहां माहौल भी गरमा गया।भगवान सिंह ने कहा कि इस तरह चालान किसी भी सूरत में नहीं काटने देंगे। इस दौरान थानाधिकारी ने भी आमजन की सुरक्षा का तर्क दिया। हालांकि बाद में समझाईश के बाद मामला समाप्त हो गया।














