Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: ओवरब्रिज के लिए अनशन पर बैठे चार लोग…
Image

बीकानेर: ओवरब्रिज के लिए अनशन पर बैठे चार लोग…

RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर जिले के नोखा में नवली गेट ओवरब्रिज संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा धरना बुधवार को सोलहवें दिन भी जारी रहा। समिति ने चेतावनी दी है कि, यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 5 जनवरी को आयोजित होने वाली ललकार रैली निर्णायक साबित होगी।

समिति के मीडिया प्रभारी एडवोकेट लेखराम चौहान ने बताया कि बुधवार को जुगल तिवाड़ी, नीरज स्वामी, सोहनराम नायक और कालूराम मेघवाल ने अनशन शुरू किया। इस मौके समिति के संयोजक मगनाराम केड़ली ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 5 जनवरी को होने वाली ललकार रैली में नोखा, बीकानेर और आसपास के गांवों से हजारों लोग शामिल होंगे। यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो हमें पटरी या हाईवे जाम करने जैसे कड़े कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान धरने पर जुगल भार्गव, हिंयादेसर सरपंच मोडाराम धतरवाल, पंचायत समिति सदस्य हिम्मताराम राहड़, सोमलसर सरपंच प्रतिनिधि लिच्छूराम सारण, भुराराम चौहान, दिनेश सारण, पवन छींपा, भंवरलाल सारण, रामूराम लखारा और सुभाष गंवारिया मौजूद थे।


2 Comments Text
  • Binance referal code says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! gate kod
  • binance says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *