RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के कितासर के पास NH 11 की है। जहां 13 सितम्बर की रात को 11 बजे सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की बाइक व कागज़ात लेकर अज्ञात व्यक्ति फरार हो गया।इस संबंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में जोधपुर निवासी दिव्या पंवार ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ।
याचक ने रिपोर्ट बताया कि, उसके पिता बाइक से श्रीडूंगरगढ़ से रतनगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। जिसके चलते कोई अज्ञात व्यक्ति ने उसके पिता की बाइक व कागजात लेकर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















