RASHTRADEEP NEWS
बता दे, कल गुरूवार देर शाम को बीकानेर जिले के नापासर वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे शिक्षक नेता श्रवण पुरोहित की बाइक को टक्कर मार दी जिससे उनकी ओर उनके चचेरे भाई रतनलाल पुरोहित की मौत हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उसकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। इस सम्बंध में विजय शंकर ने बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया है।
बताया जा रहा है कि, टक्कर मारने वाले राधाकिशन कुमावत को गिरफ्तार कर लिया गया है। ओर उसकी बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। श्रवण पुरोहित राजस्थान शिक्षक संघ के प्रदेश पदाधिकारी थे।















