RASHTRADEEP NEWS

युवा नेता डॉ विवेक माचरा ने आज श्रीडूँगरगढ़ विद्युत विभाग पहुँच कर एक्सन और एईएन स्तर के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि, तत्काल पूरी बिजली पूरे वोल्टेज के साथ बिना ट्रिपिंग के आपूर्ति करे।
किसान के लिए फसल उसकी औलाद के समान होती है। इस बार अच्छी बारिश के बावजूद भी ज़रूरत के समय बिजली विभाग की लापरवाही के कारण किसान खून के आंसू रो रहा है। जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। बिजली विभाग और सरकार किसानों को अकेला ना समझे, समय रहते किसानों को पूरी बिजली आपूर्ति नहीं शुरू की गई तो प्रशासन के लिए हालात क़ाबू से बाहर हो जाएँगे।














