Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • एक बार फिर सफाई कर्मचारियों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी…
Image

एक बार फिर सफाई कर्मचारियों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान में एक बार फिर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। गुरुवार को संयुक्त बाल्मिकी और सफाई श्रमिक संघ के मुख्यालय में कार्यकारणी और वाल्मीकि समाज के प्रमुख लोगों की मीटिंग आयोजित की गई।

इस दौरान संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोंरिया ने कहा कि प्रशासन द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किया जा रहा है। साथ ही गैर वाल्मीकि समाज के लोगों के अनुभव प्रमाण पत्रों पर चुनिन्दा लोगों के कहने पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। वाल्मीकि समाज के कर्मचारियों से PF-ESI मांग की जा रही है।

2018 से पहले संवेदक नकद भुगतान करते थे, PF – ESI की कटौती नहीं होती थी। इसलिए सफाईकर्मी भी इसका रिकॉर्ड देने में असमर्थ हैं। पिछली बार जब सफाईकर्मी हड़ताल पर गए थे, तब यह तय हुआ था कि संवेदक से अनुभव प्रमाण पत्र जारी होने के बाद मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक इसका सत्यापन करेंगे। इसके बाद अधिकारियों द्वारा इस पर प्रतिहस्ताक्षर किया जाएगा। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। इसलिए 21 नवंबर को बैठक कर यह निर्णय लिया गया है कि 24 घन्टे में अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं किये गये तो 24 घन्टे बाद सफाई कर्मचारी हड़ताल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *