RASHTRADEEP NEWS
यह घटना चुरू के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जहां 13 वर्षीय नाबालिग के साथ के साथ दुष्कर्म किया है। इस सम्बंध में पीड़िता के भाई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
याचक ने बताया कि, घर के सभी लोग चूरू में किराए के एक मकान में रहते हैं। देर रात 13 वर्षीय बहन का पेट दर्द होने लगा फिर जब डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच में पता लगा कि नाबालिग 19 सप्ताह गर्भवती है। नाबालिग ने बताया कि करीब 5 महीने पहले एक युवक उसको बीहड़ में लेकर गया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने नाबालिग को घटना के बारे में बताने पर डराया धमकाया भी था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।



















